फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता रविवार को एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय प्रारंभिक निदान, जीवन बचाना था। कार्यक्रम में सीएमई ऑन्कोलॉजी और संबंधित विशिष्टताओं के विशेषज्ञ वक्ता शामिल थे। इनमें डॉ. नजीर अहमद खान, डॉ. हकीम एजाज अहमद, डॉ. शीफा हक, डॉ. हनीफा अख्तर और डॉ. अब्दुल वाहिद डार ने स्तन कैंसर की पहचान में प्रारंभिक निदान के महत्व पर विचार साझा किए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद तारीक जान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रारंभिक निदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें