पुलवामा। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को रंबी आड़ा क्षेत्र में तीन डंपर और दो जेसीबी मशीनें जब्त कीं।
पुलिस के अनुसार थाना लिटर की टीम ने रंबी आड़ा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान खनिजों का अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गतिविधि में शामिल तीन डंपर और दो जेसीबी मशीनों को जब्त किया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद