पुलवामा। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलवामा पुलिस ने शनिवार को न्यूआ क्रॉसिंग पर एक डंपर जब्त किया। यह अवैध रूप से निकाली गई रेत से भरा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध डंपर को रोका गया। जांच में पाया गया कि उसमें गैरकानूनी तरीके से निकाली गई रेत लोड थी। इसके बाद वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद