पुलवामा। पुलिस की ओर से जिले के चयनित संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 18-19 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान पुलिस स्टेशन लिटर की एक टीम ने उड़ीपोरा में लक्षित जांच करते हुए अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े दो डंपरों और एक ट्रैक्टर को रोका और जब्त कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद