फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
बारामुला में अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर और आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस ने भूविज्ञान एवं खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई की। फ्रेस्थर नाला में जांच के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से खनिज निकालते हुए जब्त कर लिया गया। यह ट्रैक्टर सज्जाद अहमद गनी निवासी फ्रेस्थर चला रहा था। दारगाम इलाके में एक अन्य ट्रैक्टर को अवैध रूप से निकाले गए खनिजों की ढुलाई करते पकड़ा गया। इसे तनवीर अहमद भट निवासी वानिगाम बाला चला रहा था। इसे भी जब्त किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें