पुलवामा में जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलवामा पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों में रातभर विशेष गश्त तेज कर दी। 1 और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि के दौरान पुलिस स्टेशन लिटर की टीमों ने रंबी आरा और गांव निकलूरा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो मशीनें, पांच ट्रैक्टर और एक लोडर को अवैध खनिज निकासी में शामिल पाया गया और तुरंत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस स्टेशन लिटर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद