गांदरबल। पुलिस चौकी नागबल ने वीरवार को गैर-कानूनी तरीके से निकाले गए खनिज को ट्रांसपोर्ट करते हुए पाए गए तीन टिप्परों को जब्त किया। पुलिस टीम ने गाड़ियों को रोका और जांच करने पर पाया कि चालक बिना वैध मंजूरी और दस्तावेज के माइनिंग मटीरियल ले जा रहे थे। कार्रवाई करते हुए गाड़ियों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। संवाद