बारामुला। जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस ने शुक्रवार को तीन ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस जब हुर्हंडपोर-दरगाम इलाके में गश्त पर थी तो दो ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज निकालते हुए पकड़े गए। एक ट्रैक्टर पकीपोरा निवासी मुदासिर अहमद राथर चला रहा था। दूसरा ट्रैक्टर दरगाम निवासी यासिर हसन के पास से मिला। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक और ट्रैक्टर जब्त किया है। यह ट्रैक्टर अवैध रूप से निकाली गई बजरी से भरा हुआ था। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है। संवाद