पुलवामा में जब्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
- रोमशी नाले पर नाका लगाकर पकड़े गए आरोपी, खनिज से लदे वाहन जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रोमशी नाला इलाके में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस पोस्ट नेवा के अधिकार क्षेत्र में नाके के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से निकाले गए खनिज से लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। वहीं इस मौके पर पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिलाल अहमद भट, मोहम्मद यूनिस मागरे और वसीम राजा तीनों निवासी वाहीबुग के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहनों के साथ अवैध खनिज भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।