पुलवामा। पुलिस ने अवंतिपोरा में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन डंपर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहन बिना अनुमति खनिजों के उत्खनन और परिवहन में शामिल थे। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।