अवैध खनन के मामले में शोपियां में जप्त किए वाहन। स्रोत पुलिस
शोपियां। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले के रम्बियारा नाले क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना हीरपोरा की एक टीम ने नियमित गश्त के दौरान चार ट्रैक्टरों को रोका जो बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाए गए। इस संबंध में थाना हीरपोरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद