पुलवामा। अवैध खोदाई और सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलवामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एलएंडटी मशीन और एक टिप्पर को जब्त किया है। पुलिस स्टेशन पुलवामा को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक एलएंडटी मशीन का इस्तेमाल बिना किसी वैध अनुमति के अवैध खोदाई के लिए किया जा रहा है जिससे सरकारी भूमि को नुकसान पहुंच रहा था। खोदाई से निकाली गई सामग्री को एक टिप्पर में भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इस संबंध में थाना पुलवामा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद