पुलवामा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अलग-अलग अभियानों के दौरान दो जेसीबी मशीनों और एक टिप्पर सहित तीन भारी वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार परिगाम इलाके में अवैध खनन में कथित रूप से शामिल एक जेसीबी मशीन और एक टिप्पर को जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई के दौरान जोदूरा के हस्तीखुद इलाके में अवैध खनन में कथित रूप से शामिल एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। इस मामले में भी पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में जांच चल रही है। संवाद