बारामुला। अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुंजर के बटपोरा पुल के पास पुलिस ने वीरवार को एक टिप्पर को रोका। इसे शकील अहमद मागरे चला रहा था। पुलिस ने वाहन में नल्ला बजरी पाई गई। पुलिस ने जब चालक से किसी भी वैद्य अनुमति या सामग्री के परिवहन के लिए दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन चालक के पास कोई भी कागजात नहीं थे। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और थाना कुंजर में एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने लोगों से अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए लोगों से ऐसी प्रथाओं को रोकने में सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद