शोपियां। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खनिजों के अनधिकृत दोहन और परिवहन में शामिल एक जेसीबी, दो डंपर और दो ट्रैक्टर जब्त किए। थाना जैनापोरा की पुलिस टीम ने एक जेसीबी और दो डंपर को रोका और जब्त किया,जो कथित तौर पर वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के बिना खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन में लगे हुए थे। इस संबंध में थाना जैनापोरा में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह की कार्रवाई में थाना हीरपोरा की पुलिस टीम ने अनिवार्य अनुमति के बिना खनिजों के अवैध दोहन में शामिल दो ट्रैक्टरों को रोका और जब्त किया। थाना हीरपोरा में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद