पुलवामा में जब्त बुलडोजर। स्रोत पुलिस
पुलवामा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलवामा पुलिस ने शनिवार को निकलोरा क्षेत्र में एक बुलडोजर को जब्त किया। यह बुलडोजर अवैध रूप से रेत निकालते हुए पाया गया। जब्त बुलडोजर फारूक अहमद मग्रे निवासी निकलोरा पुलवामा चला रहा था। इस संबंध में थाना लिटर में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद