फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम पुलिस ने रात में छापा मारकर अवैध खनन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने पल्लर इलाके में रविवार रात छापे मारे। इस दाैरान पुलिस ने तीन बड़ी मशीनें, एक बुल्डोजर और तीन टिप्पर जब्त किए गए।
विज्ञापन

यह कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन जिला पुलिस बडगाम ने जियोलॉजी और खनन विभाग के साथ मिलकर किया। यह कार्रवाई इलाके में बिना इजाजत खनिज निकालने और ट्रांसपोर्ट करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। एनफोर्समेंट टीमों ने खास तौर पर उन भारी मशीनों और गाड़ियों को निशाना बनाया जो कथित तौर पर तय नियमों का उल्लंघन करके खनन गतिविधियों में शामिल थीं। यह कार्रवाई रात के समय बड़े पैमाने पर हो रहे खनन के बारे में बार-बार मिल रही जानकारियों के बाद शुरू की गई। बडगाम पुलिस ने निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध खनन गतिविधि या बिना पंजीकृत ट्रांसपोर्ट गाड़ियों की आवाजाही की रिपोर्ट करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें