पुलवामा के अवंतिपोरा में जब्त वाहन। स्रोत पुलिस
पुलवामा। नियमित गश्त के दौरान थाना ख्रेव की टीम ने मंगलवार को एक अवैध खनन गतिविधि का पता लगाया। अधिकारियों के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही एक मशीन को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना ख्रेव में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद