फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनन पर अनंतनाग पुलिस की कार्रवाई, 10 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। अवैध खनन के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए अनंतनाग पुलिस ने रात के समय जिले के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में शामिल आठ ट्रैक्टर और दो टिप्पर सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग स्थानों पर रात के समय विशेष कार्रवाई की गई जिसमें ये वाहन अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस संबंध में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मामलों की आगे की जांच शुरू कर दी है। अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें