कुलगाम। डीसी शहजाद आलम के निर्देश पर भूविज्ञान एवं खनन विभाग के निदेशक ने वीरवार देर रात कार्रवाई कर तीन जेसीबी और पांच डंपर जब्त किए। कई हॉटस्पॉट्स पर रातभर की छापे मारे गए। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि कुछ समय के दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल 300 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा 1.10 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। संवाद