गांदरबल। अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने गांदरबल और अनंतनाग में मंगलवार को आठ वाहन जब्त किए। इनमें ट्रैक्टर और टिप्पर शामिल हैं। पीएस कंगन और पीएस गुंड की टीमों ने क्षेत्रों में लघु खनिजों के अवैध निष्कर्षण करते चार ट्रैक्टर जब्त किए। ये वाहन बिना अनुमति के खनिज सामग्री का निष्कर्षण और परिवहन करते पाए गए जो निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन था। मामले को संबंधित भूविज्ञान और खनन विभाग के संज्ञान में लिया गया। इसके बाद विभाग द्वारा संबंधित प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया। संवाद