श्रीनगर। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस सप्ताह दो एफआईआर दर्ज कर 21 वाहनों को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चरार-ए-शरीफ और चडूरा क्षेत्र में की गई। जब्त वाहनों में 14 टिप्पर, छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी शामिल हैं। इन्हें हुमहामा, पखरपोरा, वाटरहैल, बीरवाह और सोइबुग समेत विभिन्न क्षेत्रों से पकड़ा गया। इसके अलावा खनन विभाग ने उल्लंघन करने वालों पर हजारों रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने आम लोगों से अवैध खनन की जानकारी देने की अपील की। संवाद