फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में बिना लेबल वाला 725 किलो शहद जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके खुशीपोरा के अबान शाह क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में बिना लेबल वाला शहद जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, यह गोदाम श्रीनगर के कोकर बाजार क्षेत्र से संचालित होने वाले एक वितरक का है। निरीक्षण के दौरान परिसर से लगभग 725 किलो शहद बरामद किया गया। जब्त किए गए स्टॉक को बिना किसी लेबल वाली बोतलों में रखा गया था जिससे इसकी प्रामाणिकता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर संदेह हुआ है। जब्त सामग्री के सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। अभी यह पता लगाना बाकी है कि यह असली शहद है या कुछ और। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें