फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : गृहमंत्री शाह ने जानी जमीनी हकीकत, कई प्रतिनिधिमंडलों से मिले; पहाड़ी-गुज्जर-बकरवालों ने जताया आभार

Fri, 17 May 2024 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा से पहुंचे पहाड़ी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एसटी का दर्जा दिए जाने और गुज्जर-बकरवालों ने एसटी में उनके आरक्षण प्रतिशत में कटौती न किए जाने के वायदे को पूरा करने के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
अमित शाह file pic - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में चुनाव के बीच दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कल देर रात तक कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत की जानकारी ली। कुपवाड़ा से पहुंचे पहाड़ी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एसटी का दर्जा दिए जाने और गुज्जर-बकरवालों ने एसटी में उनके आरक्षण प्रतिशत में कटौती न किए जाने के वायदे को पूरा करने के लिए उनका आभार जताया। प्रदेश में पंचायतों व निकायों के चुनाव तथा विधानसभा चुनाव जल्द कराने की मांग भी उठाई गई। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन


गृहमंत्री शाम छह बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे और वहां से उनका काफिला हफ चिनार, राजबाग, जीरो ब्रिज, टीआरसी, गुपकार से होते हुए डल झील के किनारे स्थित एक होटल में पहुंचा, जहां भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनसे मिलने वाले प्रतिनिधिमंडलों में गुज्जर-बकरवाल, पहाड़ी, सिविल सोसायटी, ट्रेडर्स, पार्टी डेलीगेशन, सिख डेलीगेशन आदि शामिल रहे। 

गृह मंत्री के दौरे से पूर्व ही कश्मीर घाटी में खासकर श्रीनगर शहर में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर कर दिया गया था। कई जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली गई। श्रीनगर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस रूट से गृह मंत्री के काफिले को गुजरना था उसे पहले ही खाली करा लिया गया था। सुरक्षा बलों के जवान मेटल डिटेक्टर और खोजी कुत्ते लिए ड्रिल करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें