श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने होम डिपार्टमेंट में लैब अटेंडेंट पोस्ट के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा रविवार को होने वाली थी। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का विज्ञापन 22 जुलाई 2025 के नोटिफिकेशन नंबर 6 ऑफ 2025 के तहत किया गया था। परीक्षा की नई तारीख अलग से बताई जाएगी और सभी संबंधित प्रतिभागी छात्रों को स्थगन के बारे में बताया जाता है। ब्यूरो