श्रीनगर। जिला विकास आयुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक घटक के तहत प्राप्त, जांचे गए और स्वीकृत आवेदनों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक से पहले होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 25,801 मामले स्वीकृत थे 1,769 नए मामलों को मंजूरी मिली, जिससे कुल स्वीकृत मामले 27,570 हो गए। कुल मिलाकर जेकेसीआईपी के तहत अब तक 3,554 मामले स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें आज 1,420 नए मामले शामिल हैं। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत मामलों को तुरंत लागू किया जाए। संवाद