फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हाई स्कूल बोधखरबू की पाइप एंड बैंड टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। हाई स्कूल बोधखरबू में पाइप और बैंड का शुक्रवार को प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले छात्रों के अनुशासन, प्रतिभा और समर्पण की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्कूल की पाइप एंड बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति दी जो लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश की पहली और एकमात्र पाइप एंड बैंड टीम है। इस अवसर पर 17 मद्रास कोचीन के कर्नल रॉबिन और उनकी टीम भी उपस्थित थे। टीम का चयन दिल्ली में होने वाली जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और स्कूल प्रशासन के निरंतर समर्थन का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें