श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हाई कोर्ट ने शनिवार को 15 वकीलों को सीनियर एडवोकेट के तौर पर नामित किया। रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, फुल कोर्ट ने वकीलों के इस पदनाम को मंजूरी दे दी है, बशर्ते वे नियमों के नियम 5 के तहत जरूरी वचन जमा करें। जिन वकीलों को सीनियर एडवोकेट के तौर पर पदोन्नत किया गया है, वे आरिफा जान, अजय के गंडोत्रा, जफ़्फर इकबाल खान, रोजीना अफजल, प्राण नाथ भट, अब्दुल राशिद मलिक, मोनिका कोहली, आदर्श कुमार शर्मा, पवन कुमार (कुंडाल), मनदीप रीन, राधा शर्मा, अजय पाल सिंह, अंशुजा शर्मा टाक, मंजूर अली और विकास मंगोत्रा हैं। सीनियर एडवोकेट का पदनाम किसी वकील की बार में प्रतिष्ठा, पेशेवर क्षमता और कानूनी पेशे में उसके योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। ब्यूरो