शोपियां। नाका चेकिंग के दौरान वाछोहलन क्रॉसिंग पर थाना इमामसाहिब की पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 450 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान शहबाज अहमद भट निवासी खालन लिटर पुलवामा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना इमामसाहिब में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद