हंदवाड़ा। हंदवाड़ा पुलिस ने सोमवार को मगाम में पुलिस-जनता संपर्क समूह बैठक का आयोजन किया। इसमें स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हंदवाड़ा साहिल सरंगल ने की। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं खुलकर उठाईं। अधिकांश शिकायतों को एसएसपी ने धैर्यपूर्वक सुनकर मौके पर ही उनका निपटारा किया। एसएसपी ने सामुदायिक कल्याण और सशक्तीकरण पहल के हिस्से के रूप में गरीब और जरूरतमंद परिवारों में स्टेशनरी किट तथा योग्य लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान कीं। संवाद