श्रीनगर। हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज अदा करने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने दुआ की कि अल्लाह सभी पर रहमत बरसाए और देश में अमन-चैन कायम हो। उन्होंने कहा, मुबारक... बड़ा महीना है, कुरान-ए-करीम नाजिल हुआ था। अल्लाह ताला हम सबको नेकी की तौफीक दे और जम्मू-कश्मीर की अवाम को खुशियां दे। वतन में जो नफरतें हैं वो अल्लाह दूर करे। ब्यूरो