कुलगाम का हाजिक रियाज। फाइल फोटो
- फोटो : credit
बारामुला। टंगमार्ग इलाके में मंगलवार को एक होटल के अंदर कुलगाम के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हाजिक रियाज निवासी लारकीपोरा, कुलगाम के रूप में हुई है। वह सोमवार की रात होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है जबकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है। संवाद