फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी हंदवाड़ा में विश्व एड्स दिवस पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हंदवाड़ा। सरकारी मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा में अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से एचआईवी रोकथाम, एड्स से ग्रस्त मरीज की अच्छी देखभाल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का थीम लोगों को एड्स जैसी बीमारी से बचाने के लिए जागरूक करना था। वहीं इस मौके पर अधिकारियों का कहना था क यह कार्यक्रम एनएसीओ और जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान एचआईवी रोकथाम पर एक मेगा जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. खुर्शीद, मेडिकल सुपरिंटेडेंट डॉ. एजाज सहित अन्य विभागों के एचओडी सहित कॉलेज के विद्यार्थी व हायर सेकेंडरी स्कूल हंदवाड़ा के बच्चे उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें