फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अंतर-महाविद्यालय पेंचक सिलाट में जीडीसी गांदरबल और कुपवाड़ा बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पेंचक सिलाट पुरुष एवं महिला टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हुआ। कॉलेज के छात्रों के बीच मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दल सहित 15 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। इस वर्ग में जीडीसी गांदरबल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि जीडीसी सुंबल उपविजेता रहा। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें जीडीसी कुपवाड़ा ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा, वहीं उपविजेता की ट्रॉफी जीडीसी बडगाम और जीडीसी सुंबल ने संयुक्त रूप से साझा की। निदेशालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय के निदेशक प्रो. रईस अहमद ने की। अपने संबोधन में प्रो. रईस अहमद ने सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, खेल भावना और अनुशासन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें