कुपवाड़ा। उपायुक्त कुपवाड़ा के निर्देश पर सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त गुलजार अहमद खान ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत जिला सलाहकार समिति के साथ बैठक की। इसमें जिले भर में खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य बिंदुओं में बूचड़खानों की स्थापना एवं नियमन, मीट की दुकानों, होटलों तथा ढाबों का निरीक्षण, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं का अधिकृतिकरण, खाद्य सुरक्षा आपातकालीन प्रतिक्रिया ढांचे को मजबूत करने, औद्योगिक क्षेत्रों से उच्च जोखिम वाले विनिर्माण इकाइयों का स्थानांतरण, अधिनिर्णय मामलों का समयबद्ध निपटारा, ईट राइट पहलों का क्रियान्वयन तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां शामिल रहीं। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा से संबंधित निरीक्षण, नमूना संग्रह, अभियोजन एवं अधिनिर्णय जैसी प्रवर्तन कार्रवाइयों तथा खाद्य सुरक्षा घटनाओं के निवारण तंत्र की भी गहन समीक्षा की गई। संवाद