श्रीनगर। श्रीनगर के रैनावारी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) अस्पताल में अपना पहला नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) स्थापित किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले के नवजात स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में 10 विशेष बेड जुड़ गए हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता कम हो जाएगी। वीरवार को नव-निर्मित इकाई का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त (डीसी) श्रीनगर ने बताया कि इस एनआईसीयू को जिला-स्तरीय निधियों के अभिसरण (कन्वर्जेंस) से विकसित किया गया है। यह इकाई पहले ही क्रियाशील हो चुकी है और यहां नवजात शिशुओं को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। संसवाद