फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में रात को लगी भीषण आग से मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। हबलिशी इलाके में आधी रात को लगी भीषण आग में एक रिहायशी मकान जलकर खाक हो गया। अधिकारियों के अनुसार यह मकान गुलाम हसन इत्तू का था। देर रात अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन



इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें