फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में आग लगने से दो मकान जले

विज्ञापन
कुलगाम में घर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा क्षेत्र के द्रागदान गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से दो मकान पूरी तरह जल गए। हादसे में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक आग द्रागदान गांव में लगी। यहां गुलजार अहमद मलिक और मोहम्मद यूसुफ डार के घर आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि दोनों मकान पूरी तरह से जल गए। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें