बडगाम में घर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। वीडियो ग्रैब
श्रीनगर। बडगाम के राययार अरिजल में एक घर और गोशाला में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर बडगाम के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज खानसाहिब की टीम राययार अरिजल पहुंची। वहां एक घर और एक गोशाला में आग लगी थी। दोनों ही सिंगल-स्टोरी पक्के मकान थे जिनकी छत पर जीसीआई शीट लगी थी और उनमें सूखी घास जमा कर रखी गई थी। आग की लपटें तेज थीं और इलाका भी काफी घना था इसलिए बडगाम से अतिरिक्त मदद के लिए और टीम को मौके पर भेजा गया। आग अब काबू में है। ब्यूरो