बडगाम। जिले के बन कनीहामा इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला पक्के आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मगाम की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की लपटें तेज होने पर फायर स्टेशन कुंजर और बड़गाम से भी दमकल वाहनों को मदद के लिए बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जबकि दोबारा आग भड़कने से रोकने के लिए मौके पर कूलिंग का काम जारी है। संवाद