फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, दर्जनों दमकलकर्मियों ने पाया काबू

विज्ञापन
बडगाम में लगी आग
विज्ञापन
बडगाम। जिले के बन कनीहामा इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला पक्के आवासीय मकान में भीषण आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मगाम की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की लपटें तेज होने पर फायर स्टेशन कुंजर और बड़गाम से भी दमकल वाहनों को मदद के लिए बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जबकि दोबारा आग भड़कने से रोकने के लिए मौके पर कूलिंग का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें