श्रीनगर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उद्योगिक एस्टेट बरीमेरी कुपवाड़ा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) पर मंगलवार को सेमिनार का आयोजन किया। इसमें स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के नियोक्ताओं और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य योजना के उद्देश्यों, प्रमुख लाभों और परिचालन ढांचे के बारे में जागरूकता पैदा करना था। ईपीएफओ अधिकारियों ने बताया कि पीएमवीबीआरवाई का लक्ष्य नई नौकरियों के सृजन को बढ़ावा देना है। इसके लिए नियोक्ताओं को नए कर्मचारियों को नौकरी देने और उन्हें औपचारिक कार्यबल में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। संवाद