फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मुठभेड़: सीआरपीएफ पर हमले में शामिल लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, तीन जवान भी जख्मी

Sun, 10 Apr 2022 03:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकी सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमलों में शामिल थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल रहे लश्कर-ए-ताइबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादी शहर में रविवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए। इनके पास से हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों का पीछा कर रहे थे सुरक्षाबल 

मुठभेड़ खत्म होने के बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस चार अप्रैल को श्रीनगर के मायसूमा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले के दिन से ही दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों का पीछा कर रही थी। रविवार को सुबह 10.50 बजे उनके ठिकाने का पता लगते ही अभियान शुरू किया गया था। 

जवाबी कार्रवाई में मारे गए दोनों आतंकी  

बिशंबर नगर इलाके के एक घर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी मारे गए। 

मारे गए दोनों आतंकवादी ए श्रेणी के थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकियों की शिनाख्त मोहम्मद भाई उर्फ अबू कासिम उर्फ मीर शोएब उर्फ मुदस्सिर और अबू अरसलान उर्फ खालिद उर्फ आदिल के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी ए श्रेणी के थे। मोहम्मद भाई जहां 2019 से सक्रिय था वहीं अबू अरसलान साल 2021 से मध्य कश्मीर में सक्रिय था।

दोनों आतंक की कई घटनाओं में शामिल थे

दोनों आतंक की कई घटनाओं में शामिल थे। जिसमें पिस्तौल से हमले और ग्रेनेड फेंकने की घटनाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा कि वे चार अप्रैल को मैसुमा इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में भी शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया।

पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड 

मारे गए दोनों आतंकवादी अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड लेकर जा रहे थे। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से फेंके गए एक ग्रेनेड के धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हैं। पर्यटकों और भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण ऑपरेशन को सतर्कता पूर्वक अंजाम दिया गया।

जो हमला करेगा मारा जाएगा

आईजी ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मियों पर हालिया आतंकवादी हमले में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने की घटना बड़ी सफलता है। मैं एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं। जो कोई भी निर्दोष पुलिस कर्मियों, नागरिकों या पत्रकारों या किसी पर भी हमला करेगा, चाहे वह पाकिस्तानी हो या स्थानीय आतंकी, उसे मार गिराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें