श्रीनगर। 33 केवी बेमिना-फतेह कदल लाइन और 33 केवी बेमिना-बरबरशाह लाइन का शटडाउन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसकी सूचना वितरण चीफ इंजीनियर केपीडीसीएल ने शनिवार को दी।
केके मोहल्ला, नवपोरा, बोहरी कदल, बीबी शाह, बिशेंबरनगर, नईसारक, बरबरशाह, एक्सचेंज आदि में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। संवाद