शराब पीकर कार चलाने के मामले में निलंबित हुआ पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
बारामुला। पुलिस विभाग ने शराब पीकर कार चलाने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक हेड कांस्टेबल जावेद अहमद उड़ी में तैनात हैं। 13 मार्च की रात को वह शराब के नशे में कार चला रहे थे। उन्होंने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और शीरी नाका बैरियर से जा टकराए। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। इस अनुशासनहीनता का गंभीर संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस घटना से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है। संवाद