बारामुला। पुलिस ने 29-30 मई की दरमियानी रात को नाका चेकिंग अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार रात करीब 11:30 बजे बारामुला पुलिस स्टेशन की एक टीम ने जानी चौक, ख्वाजाबाग में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लगभग 487.5 ग्राम अफीम के डोडे बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह और मुजैन तनवीर दोनों निवासी ख्वाजाबाग, बारामुला के रूप में हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद