फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, चरस व गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। थाना मट्टन और श्रीगुफवारा की पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में दो आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पहली घटना में पुलिस स्टेशन मट्टन की एक पुलिस पार्टी ने एक आरोपी को पकड़ा जिसकी पहचान आमिर अयूब खान निवासी खुर्द गोपालपोरा के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 17.8 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन मट्टन में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एक अन्य घटना में थाना श्रीगुफवारा की पुलिस टीम ने पेठनू क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक आरोपी को पकड़ा जिसकी पहचान साहिल अहमद भट निवासी हांजी डांटर अनंतनाग के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें