कुपवाड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही हंदवाड़ा पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और कार्रवाई करते हुए उचर मगाम निवासी बिलाल अहमद खटाना के 15 लाख रुपये कीमत के रिहायशी मकान को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े आर्थिक ढांचे को भी ध्वस्त करना अभियान का मकसद है। पुलिस जांच में सामने आया कि जब्त किया गया मकान आरोपी ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से कमाए गए पैसों से रेनोवेट कराया था। पुलिस का कहना था कि तस्कर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कई एफआईआर में शामिल है। संवाद