फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आरोपी नशा तस्कर को भद्रवाह जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशे के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को भद्रवाह जिला जेल भेज दिया है। हिरासत में लिए गए तस्कर की पहचान फैजान मिसगर निवासी मट्टन चौक अनंतनाग के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार जारी डिटेंशन ऑर्डर और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनंतनाग पुलिस ने वारंट तामील कर आरोपी को भद्रवाह जेल में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक फैजान लगातार नशा तस्करी में शामिल था जिससे युवाओं के स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें