फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्त अभियान : कुपवाड़ा बस अड्डे व सूमो स्टैंड पर की चालकों की मेडिकल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने कुपवाड़ा बस अड्डे, सूमो स्टैंड और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट हब पर जागरूकता मुहिम चलाई। इसका उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित बनाना और नशे में गाड़ी चलाने पर रोक लगाना था। इस दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक वाहनों के चालकों की मौके पर ही मेडिकल जांच की। शराब या नशे का सेवन करने वालों की पहचान के लिए टेस्ट किए गए। पुलिस अधिकारियों ने खुद जांच प्रक्रिया की निगरानी की और चालकों से बात कर जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी। बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की। कुपवाड़ा पुलिस ने दोहराया कि वह नशा मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चेतावनी दी कि अगर कोई चालक शराब या नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि सड़कों पर नशे की वजह से होने वाली मौतों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें